
इटली ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल को 10 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप मैच खेल रहे इटली ने नेपाल को 123 रन पर आउट कर दिया और 12.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इटली के सलामी बल्लेबाज एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का, जो भाई हैं, ने नाबाद अर्द्धशतक लगाया।